-
Advertisement
#Nepal ने भारतीयों के लिए खोली सीमाएं, कोरोना के कारण 23 मार्च बंद किए गए थे #Border
देहरादून। कोरोना (Corona) संकट के कारण भारत-नेपाल (India-Nepal Border) सीमा को आखिरकार नेपाल सरकार की ओर से खोल दिया गया है। कोरोना के कारण भारत-नेपाल (India-Nepal) की सीमाएं करीब 10 महीने से बंद थी, लेकिन अब शुक्रवार को नेपाल की ओर से सीमाओं (Border) को खोल दिया गया है। हालांकि अभी तक भारतीय प्रशासन (Indian Administration) के पास इसकी आधिकारिक सूचना नहीं पहुंची है। जानकारी के अनुसार अब सभी 26 सीमाओं पर भारतीय नागरिक नेपाल जा और आ सकेंगे। इसके अलावा नेपाल अभी भी भारतीयों को छोड़ विदेशियों के आगमन पर प्रतिबंध बरकरार रहेगा।
यह भी पढ़ें: #FarmersProtest : UP CM योगी आदित्यनाथ का आदेश, खत्म करवाएं सभी प्रदर्शन
नेपाल मंत्री परिषद के फैसले के बाद नेपाल की ओर से सीमाओं को भारतीय नागरिकों के लिए खोला गया है, लेकिन इस दौरान कोविड से बचाव के लिए बनाए गए सभी नियमों का पालन लोगों को करना होगा। नेपाल ने अभी भारतीयों के लिए ही सीमाओं को खोला है। भारतीय नागरिकों के अलावा किसी अन्य देश के नागरिक भारत से नेपाल नहीं जा सकेंगे। गौरतलब हो कि कोरोना महामारी के चलते नेपाल सरकार की ओर से बीते वर्ष 23 मार्च को सभी सीमाओं को बंद कर दिया गया था। इसके बाद करीब दस महीनों तक आवागमन पर रोक लगी रही। इस बीच आपातकालीन सेवाओं के लिए ही रास्ते खोले गए थे।