-
Advertisement
Himachal के इस जिला में भरे जाएंगे JBT के 104 पद, जाने कब और कहां होगी काउंसिलिंग
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में जेबीटी (JBT) के 104 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए काउंसिलिंग डाइट कांगड़ा (Kangra) स्थित धर्मशाला के कार्यालय में 12 फरवरी को जिला कांगड़ा के अभ्यर्थियों के लिए होगी। इस दौरान सामान्य वर्ग से 38, आर्थिक कमजोर वर्ग से 13, सामान्य स्वतंत्रता सेनानी आश्रित से एक, अन्य पिछड़ा वर्ग से 17, अन्य पिछड़ा वर्ग आईआरडीपी से चार, अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानी आश्रित एक, अनुसूचित जाति से 19, अनुसूचित जाति आईआरडीपी चार, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी आश्रित से एक, अनुसूचित जनजाति पांच, अनुसूचित जनजाति आईआरडीपी से एक पद भरा जाएगा। यह जानकारी कांगड़ा के उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र कुमार धीमान ने दी है।
यह भी पढ़ें :- Himachal में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद- 15 को इंटरव्यू
उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2013 तक जेबीटी का दो वर्ष का प्रशिक्षण और जेबीटी टेट (JBT TET) पास करने वाले अभ्यर्थी काउंसिलिंग (Counseling ) में भाग ले सकते हैं। भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का नाम किसी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा इनकी एक सत्यापित प्रति साथ लानी होगी। कांगड़ा के अभ्यर्थियों के नामों की सूचियां संबंधित रोजगार कार्यालयों से प्राप्त हुई हैंए जिन्हें काउंसिलिंग के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं। फिर भी यदि किसी अभ्यर्थी को समय पर बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वे 12 फरवरी को काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


