-
Advertisement
Himachal : स्कूलों-कॉलेजों के बाद अब खुलेंगे हॉस्टल, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश
शिमला। हिमाचल में स्कूलों-कॉलेजों (Schools and Colleges) के बाद अब हॉस्टल भी खोले जाएंगे। शिक्षा विभाग (Education Department) ने सोमवार को इस बावत आदेश जारी कर दिए हैं। यह हॉस्टल (Hostels) केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी के अनुसार ही खुलेंगे। इस दौरान हॉस्टलों को सैनिटाइजेशन किया जाएगा। बता दें कि सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने हॉस्टलों की सुविधा वाले सभी स्कूल और कॉलेज प्रिंसिपलों (College principal) को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कोरोना (Corona) संक्रमण के बचाव के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत हॉस्टल खोलने के पत्र जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें :- Himachal : स्कूलों के बाद कॉलेजों में भी लौटी रौनक, आज से शुरू हुई क्लासें
उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी प्रिंसिपलों को हॉस्टलों में सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। विद्यार्थियों को हॉस्टलों में एक साथ एकत्र होने पर भी रोक लगाई गई है। भोजन की व्यवस्था भी उचित दूरी रखते हुए करने के लिए कहा है। बता दें कि प्रदेश सरकार (State Govt) की गाइडलाइन के अनुसार आज से कॉलेजों में नियमित कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। इस दौरान कॉलेजों में भी एसओपी (SOP) का पालन किया जा रहा है। विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है और सभी के लिए फेस मास्क अनिवार्य किया जा रहा है।
