-
Advertisement
सेना भर्ती का प्रशिक्षण ले रहे लड़के-लड़कियां भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे और डंडे
ऊना। एक लड़के ने फब्तियां कसी तो फिल्मी स्टाइल में लड़कियों ने लड़कों की जमकर धुलाई कर दी। ऊना जिला के अंब उपमंडल में लड़के और लड़कियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल ( Video viral on social media)हो रहा है। हालांकि इस मारपीट के पीछे के कारणों का पूरी तरह से अभी खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि किसी लड़के ने लड़कियों पर फब्तियां कसी और उसके बाद से मामला गरमा गया। एसपी ऊना अर्जितसेन ठाकुर ( SP Una Arjit Sen Thakur)ने माना कि वीडियो के आधार पर पुलिस Police) के संज्ञान में यह मामला है लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा शिकायत आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: बीजेपी मारेगी रिपीट, Congress अस्तित्व की लड़ाई लड़ते-लड़ते रहेगी दूर-दूर
मामला उपमंडल अम्ब के बेहड़ जसवां (चक्क) गांव का है यहां पर सेना में भर्ती ( Army Recruitment)के लिए प्रशिक्षण ले रहे दो निजी अकादमियों के लड़के व लड़कियों के बीच एक ग्राउंड में लात-घूंसों से ही नहीं बल्कि लाठी-डंडों के साथ मारपीट हुई। इस मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़के- लड़कियां घूंसों व डंडों से एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है सुबह जब लड़कियों का एक ग्रुप मैदान में दौड़ लगा रहा था तो वहां पर दूसरी अकादमी के एक लड़के ने उन पर फब्तियां कसीं, इस पर गुस्साई लड़कियों की उन लड़कों के साथ कहासुनी हो गई। उस समय मामला शांत होने पर लड़कियां वहां से चलीं गई। लेकिन लड़कियां दोबारा फिर फ़िल्मी स्टाइल में हाथों में लाठी-डंडे लेकर लौटीं और लड़कों के साथ भिड़ गईं। वहीं एसपी ऊना अर्जितसेन ठाकुर का कहना है कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन की है लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा शिकायत नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस के पास कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…


