-
Advertisement
ब्रेकिंगः Kangra में #Corona के एक साथ आए 108 केस-हिमाचल में 132 मामले
धर्मशाला। हिमाचल के जिला कांगड़ा में एक बार फिर कोरोना (#Corona) ने कहर बरपाया है। कांगड़ा जिला में एक साथ 108 केस आए हैं। यह इसमें 107 मामले ग्यातो मोनेस्ट्री सिद्धपुर (GYOTOE MONESTAY SIDHPUR) से हैं। वहीं एक मामला नगरोटा बगवां से है। वहीं, कांगड़ा जिला में आज 5 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 8565 पहुंच गया है। अभी 8137 ठीक हो चुके हैं। जिला में 219 एक्टिव केस (Active Case) हैं और 207 की अब तक जान जा चुकी है।
ये भी पढ़ें: Himachal: अब सभी लगवा सकेंगे कोविड वैक्सीन, प्रदेश के 66 निजी अस्पतालों में भी मिलेगी सुविधा
बता दें कि कुछ दिन से कांगड़ा में कोरोना के मामलों का आना लगातार जारी है। जिला में एक्टिव केस 200 से पार हो गए है। हिमाचल का कांगड़ा जिला ही ऐसा जिला है जहां पर एक्टिव केसों की संख्या सबसे अधिक है। बाकी 10 जिलों में 55 से कम एक्टिव मामले हैं। वहीं लाहुल स्पीति जिला कोरोना फ्री है। लाहुल स्पीति जिला में अब तक कोई एक्टिव केस नहीं है।
वहीं, हिमाचल में आज कोरोना के 132 मामले आए हैं। साथ ही 15 लोग ठीक हुए हैं। कांगड़ा में 108, शिमला में 6, ऊना में पांच, चंबा में चार, कुल्लू में तीन, बिलासपुर व सोलन में दो-दो, मंडी व सिरमौर में एक-एक मामला आया है। कांगड़ा के पांच, ऊना के चार, हमीरपुर व सिरमौर के दो-दो, चंबा व शिमला का एक-एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। आज कुल्लू में 69 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 58,777 पहुंच गया है। अभी 434 एक्टिव केस हैं। अब तक 57,347 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 983 है।
आज 5,035 सैंपल में से 4,934 नेगेटिव, 101 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 5,035 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4,934 नेगेटिव रहे हैं। वहीं, 101 पॉजिटिव आए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के 10 लाख 99 हजार 742 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 10 लाख 40 हजार 965 नेगेटिव आए हैं। 58,777 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। कोई सैंपल पेंडिंग नहीं है।