-
Advertisement
#InternationalWomensDay: सीएम जयराम दिया महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने का संदेश
Last Updated on March 8, 2021 by saroj patrwal
शिमला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( #InternationalWomensDay)के अवसर पर सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur)ने शुभकामनाएं देते हुए उनके समाज व परिवार के लिए उनके अद्वितीय योगदान को याद किया है। अपने वीडियो संदेश में जयराम ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं और नए -नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। नारी शक्ति अपने अदम्य साहस व अथक परिश्रम से विश्व के पटल पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहीं है।
यह भी पढ़ें: International Women’s Day: आज हिमाचल में कानून व्यवस्था की कमान नारी शक्ति के हाथ
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संदेश।#NariShakti#InternationalWomensDay pic.twitter.com/unX9xX54JM
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) March 8, 2021
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार के महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरु की है। इनमें नारी की सुरक्षा प्रमुख है। यह सरकार के अथक प्रयासों का ही परिणाम का प्रयास है कि हिमाचल में महिलाओं की स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रयास करती रही हैं। सभी से आग्रह है कि परिवार व समाज में ऐसा वातावरण बनाए कि जिसमें महिलाओं के प्रति आदर व सम्मान बढ़े और वे समाज में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group