-
Advertisement
वीडियोः इस ऑटो ड्राइवर का लावणी डांस नहीं देखा तो फिर क्या देखा
आप के छिपे हुए टैलेंट ( Tallent) को लोगों तक पहुंचाने का एक बहुत बढ़िया माध्यम है सोशल मीडिया। इस प्लेटफार्म पर बहुत सारे लोग अपने टैलेंट के वीडियो अपलोड कर खूब सुर्खियां बटोरते हैं और रातों रात स्टार भी बन जाते हैं। आज हम को एक व्यक्ति का टैलेंट दिखाने जा रहे हैं, जो पेशे से तो ऑटो ड्राइवर( Auto driver)है पर उसका लावणी डांस किसी मंझे हुए कलाकार से कम नहीं। लावणी डांस ( Lavani dance) कर रहे ऑटो ड्राइवर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को महाराष्ट्र सूचना केंद्र के उपनिदेशक दयानंद कांबले ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया है क्या आप ने सभी ऐसा डांस देखा है।
यह भी पढ़ें: बाइक सवार को ट्रैफिक पुलिस वाले ने रोकते ही कुछ ऐसा कहा, Video देखकर समझ जाओगे
He is #BabajiKamble an auto driver from Baramati, #Pune. Make him famous. https://t.co/OjMaHyV92T
— Dayanand Kamble (@dayakamPR) March 14, 2021
यह भी पढ़ें: गजब! 40 लाख में बिके ये जूते आखिर क्या हैं इनकी खासियत
उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में बताया है कि यह पुणे के बारामती के ऑटो ड्राइवर बाबाजी कांबले है। इसके साथ उन्होंने यह भी लिखा कि इन्हें फेमस कीजिए । हुआ यूं कि बाबा जी कांबले अपने साथी ऑटो ड्राइवर्स के साथ गैस भराने के लिए गए थे। वहां पर बहुत लंबी लाइन लगी थी। ऐसे में दूसरे ड्राइवर्स ने बाबाजी कांबले से डांस करने को कहा। इसके बाद बाबा जी ने बीच सड़क पर मला जाऊ धा ना घरी गीत पर लावणी डांस कर सबको अपने टैलेंट से परिचित करवाया। जिसे देख सभी आश्चर्य चकित रह हए। 3 मिनट 50 सेंकेड के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
