-
Advertisement
Himachal : सुंदरनगर के सलापड़ में 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
सुंदरनगर। हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर (Sundernagar) में एक 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। सलापड कॉलोनी में पेश आए हादसे में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनीष कुमार आयु 21 वर्ष पुत्र करतार सिंह निवासी समैला तहसील बलद्वाडा अपने पिता व छोटे भाई के साथ सलापड कॉलोनी के क्वार्टर में रहता था। मृतक के पिता बीबीएमबी (BBMB) सलापड दमकल विभाग में कार्यरत है।
यह भी पढ़ें: ट्रक परिचालक अन्य वाहन को पास देने का इशारा करते खाई में गिरा, गई जान
बुधवार को मृतक के पिता ड्यूटी पर थे और छोटा भाई क्वार्टर से बाजार सामान लेने गया। वापस आने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को फांसी पर लटका पाया और इसकी सूचना अपने पिता को दी। जिस पर सलापड पुलिस चौकी को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। शव का सुंदरनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

