-
Advertisement
तीन साल में लाहुल स्पीति में एक भी रेप केस नहीं, शिमला में सबसे ज्यादा मामले दर्ज
Last Updated on March 18, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल के शीत मरुस्थल कहे जाने वाले लाहुल-स्पीति (Lahaul Spiti) में तीन साल में एक भी बलात्कार की घटना नहीं हुई है। यह हिमाचल (Himachal) के लाहुल स्पीति जिला के लिए एक नया रिकॉर्ड है, जबकि हिमाचल का शिमला जिला तीन साल की अवधी में बलात्कार (Rape) के मामलों में सबसे ऊपर है। इसके अलावा किन्नौर जिला में इसी समयावधि के दौरान 24 रेप के मामले दर्ज हुए हैं। यह आंकड़े 1 फरवरी 2018 से 31 जनवरी 2021 के हैं।
उक्त समय के दौरान लाहुल-स्पीति जिला में एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। इसके अलावा शिमला में सबसे ज्यादा 161 मामले दर्ज हुए हैं। रामलाल ठाकुर के सवाल पर लिखित जवाब में बताया गया कि छेड़छाड़ के सबसे अधिक मामले मंडी में आए. यहां महिलाओं से छेड़छाड़ के 317 केस दर्ज हुए. लाहौल स्पीति में बलात्कार का कोई भी मामला नहीं है।
इसके अलावा तीन साल में महिलाओं से छेड़छाड़ की 1801 और बलात्कार (Rape) की 1048 घटनाएं थाने में हुई हैं। ब्लात्कार के सबसे अधिक मामले शिमला जिला में सामने आए हैं। यहां 161 केस दर्ज हुए हैं। विधानसभा बजट सत्र के दौरान लिखित जवाब में यह जानकारी दी गई है। कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर (Ram Lal Thakur) के सवाल पर लिखित जवाब में बताया गया कि छेड़छाड़ के सबसे अधिक मामले मंडी (Mandi) में आए। यहां महिलाओं से छेड़छाड़ के 317 केस दर्ज हुए। लाहुल-स्पीति में बलात्कार का कोई भी मामला नहीं है।