-
Advertisement
#HPSSC: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 को लेकर बड़ी अपडेट
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (#HPSSC) ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) (Junior Office Assistant IT) पोस्ट कोड 817 की अस्थाई उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जारी कर दी है। यह परीक्षा पिछले कल यानी 21 मार्च को हिमाचल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। हिमाचल में लाखों परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी के संदर्भ में कोई आपत्ति हो तो वे लिखित साक्ष्यों (Documentary Proof) के साथ आयोग कार्यालय में व्यक्ति तौर पर अथवा डाक द्वारा अपनी आपत्तियां प्रेषित कर सकते हैं।
यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी के संदर्भ में कोई आपत्ति हो तो वे लिखित साक्ष्यों (Documentary Proof) के साथ आयोग कार्यालय में व्यक्ति तौर पर अथवा डाक द्वारा अपनी आपत्तियां प्रेषित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: #HPSSC: आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट-ये हुए सफल
आयोग के निर्णय के अनुसार ईमेल द्वारा भेजी आपत्तियां स्वीकारनहीं होंगी। आपत्तियां आयोग के कार्यालय में 29 मार्च तक सांय पांच बजे तक प्राप्त हो जानी चाहिए। इस अवधि के दौरान प्राप्त आपत्तियां पर ही विचार होगा। आपत्तियां दर्ज करते समय अभ्यर्थी पद नाम, पद कोड, अनुक्रमांक, अपनी प्रश्न पुस्तिका की सीरीज व प्रश्न संख्या अवश्य इंगित करें।
Tags