-
Advertisement
अनिल का राग-पूर्व सरकारों का बखान, Video स्टोरी देखें-क्या बोले BJP विधायक
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर के साथ जुबानी लड़ाई लड़ रहे, बीजेपी के मंडी सदर से विधायक अनिल शर्मा (MLA from Mandi Sadar Anil Sharma) आज नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation election)के लिए परिवार सहित मतदान करने आए थे। उनसे जब बात की गई तो उन्होंने मंडी के विकास की बात तो की,लेकिन इसका श्रेय पूर्व सरकारों (Previous Governments)को दिया। हालांकि, उन्होंने वर्तमान सरकार की बात करते हुए कहा कि,कुछ योजनाएं सरकार के पास दे रखी हैं, उम्मीद है कि उन पर काम हो। उन्होंने पंडित सुखराम के वक्त हुए कार्यों का भी बराबर उल्लेख किया। याद रहे कि इन दिनों सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur)व अनिल शर्मा के बीच जुबानी तौर पर वाद-विवाद बढ़ गया है। दोनों तरफ से बराबर अटैक करने की कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

