-
Advertisement
Dharamshala नगर निगम चुनाव- सुधीर ने सुधार की कही बात, क्या बोले- जानिए
Last Updated on April 9, 2021 by Sintu Kumar
धर्मशाला। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा (Sudhir Sharma) ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस (Congress) को बीजेपी (BJP) से मात्र एक फीसदी कम वोट मिलने पर कहा कि कांग्रेस ने उपचुनाव के बाद धर्मशाला (Dharamshala) में अपनी स्थिति में बड़ा सुधार किया है। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत स्थिति में होगी, क्षेत्र की जनता ने यह संदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने दो आजाद सहयोगियों के साथ 7 सीटों पर चुनाव जीत कर आई है और 33.91 फ़ीसदी से अधिक मतदान जनता ने कांग्रेस के पक्ष में किया है।
यह भी पढ़ें: कब होगा धर्मशाला नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव- जानिए
कांग्रेस के सभी पुराने चेहरों पर जनता ने विश्वास जताया है। उन्होंने चुनाव के दौरान रही कमियों की भी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि भविष्य में पार्टी व संगठन और मजबूत हो, इस दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे। सुधीर शर्मा ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ था, जिसकी भरपाई करने का वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में कांग्रेस बेहतर स्थिति में होगी। इस बात का अपने कार्यकर्ताओं, नेताओं को भी भरोसा दिलाते हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार ने नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Election) के लिए केंद्रीय मंत्री से लेकर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) तक को उतार दिया था और पूरी ताकत झोंक दी थी। बावजूद इसके कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। शर्मा का कहना है कि भविष्य कांग्रेस का है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group