-
Advertisement
यह शख्स जूते के फीते से खोलता है बीयर की बोतल, वीडियो में देखिए गजब का टेलेंट
दुनिया में कई तरह के लोग हैं और लोगों में कई तरह का टैलेंट हैं। कई अपने अनोखे टैलेंट (Unique talent) को अच्छे कामों में इस्तेमाल करते हैं तो कुछ अजीबोगरीब हरकतों में अपना दिमाग खर्च करते हैं। इन हरकतों की वजह से ये लोग सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार तो इन लोगों की तारीफ होती है, लेकिन कई बार मजाक भी उड़ाया जाता है। ऐसे ही एक टेलेंट के बारे में हम आपको बताने वाले हैं। एक शख्स ने बीयर की बोतल खोलने के लिए जो दिमाग लगाया है उसने सबको हैरान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली लड़की ने करवाया हेयरकट, पिछले साल तोड़ा था अपना ही रिकॉर्ड
https://twitter.com/HldMyBeer/status/1382704984303763460
वीडियो (Video) में आप देख पाएंगे कि एक शख्स अपने पैर को टेबल पर रखता है जिस पर काफी बीयर की बोतलें पड़ी हुई हैं। पहले शख्स जूते के फीते (Shoelace) को थोड़ा खोलता है इसके बाद बीयर की एक बोलत उठाता है। वो ढक्कन में फीते को लपेटता है इसके बाद उसे तेजी से खींच लेता है। शख्स का अंदाज देखकर एक पल के लिए आप भी हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से छा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को ‘Hold My Beer’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। आप भी देखिए लोगों के कमेंट …
Genius @chuck_stones
— vintendo BS (@VincentVanGrump) April 15, 2021
Will …has no teeth to prove it too
— realmovieev.bsky.social 🎥_🎬 (@MovieEv) April 15, 2021
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
