-
Advertisement
Himachal: चूरा-पोस्त तस्करी के दो आरोपी अस्पताल से फरार, हैं कोरोना पॉजिटिव
नाहन। हिमाचल के जिला सिरमौर के कोविड केयर अस्पताल सराहां से चूरा-पोस्त तस्करी के दो कोरोना संक्रमित आरोपी फरार हो गए हैं। यह दोनों आरोपी सराहां अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती थे। शनिवार शाम दोनों अस्पताल के शौचालय की पिछली खिड़की तोड़कर पुलिस को गच्चा देते हुए फरार हुए। आरोपियों के फरार होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। दो घंटे के बाद सराहां चौक पर से दोनों को दर दबोचा। बता दें कि इन दोनों आरोपियों को 11 अप्रैल को साढ़े 8 क्विंटल चूरा-पोस्त के साथ माजरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी का नाम रविंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर 17 गुलाब नगर कैंप जगाधरी यमुनानगर हरियाणा, जबकि दूसरा आरोपी रवि कुमार निवासी वीणा नगर मकान नंबर 180 यमुनानगर हरियाणा का है।
यह भी पढ़ें: Himachal : खैर की लकड़ी से भरी थी पिकअप, नाके पर पुलिस ने गाड़ी सहित दबोचा चालक
दोनों आरोपियों से 844 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया था। बता दें कि दोनों आरोपियों को 14 अप्रैल तक रिमांड पर लिया गया था। जेल भेजे जाने से पहले इनका कोरोना टेस्ट लिया गया था, जिसमें यह दोनों पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद 15 अप्रैल को दोनों को सराहां के कोविड सेंटर में शिफ्ट किया गया था। मामले की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. केसी शर्मा भी सराहां पहुंचे। एसपी ने पुष्टि करते हुए बताया कि सराहां के अस्पताल से आरोपी चकमा देकर फरार हुए थे। उन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

