-
Advertisement
Shimla में सर्वदलीय बैठक, कारण जानने को पढ़ें खबर
शिमला। हिमाचल (Himachal) में कोविड-19 (Covid-19) की वर्तमान स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के ना पहुंच पाने के कारण नहीं हो पाई है। हालांकि बैठक में नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Leader of Opposition Mukesh Agnihotri), संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, आशा कुमारी व माकपा विधायक राकेश सिंघा सिंघा पहुंचे थे। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज (Parliamentary Affairs Minister Suresh Bhardwaj) ने बताया कि आज स्टेज एक की बैठक हुई है। दूसरी स्टेज की बैठक कल कैबिनेट बैठक से पूर्व होगी। आज कोरोना से निपटने के लिए सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों की प्रस्तुति दी है, जिसमें कोरोना (Corona) से निपटने के लिए अभी तक के सभी कदमों को दर्शाया गया।नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार ने जो कदम उठाए हैं, उनसे अवगत करवाया गया है। सीएम के साथ कल जब बैठक होगी तो उसमें अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन की संभावनाओं के बीच शिमला में सर्वदलीय बैठक आज-जयराम पालमपुर से जुड़ेंगे
सीपीआईएम विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि वर्तमान स्थिति में कोविड-19 (Covid-19) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में सरकार का कार्य ऐसे मार्ग को चुनना है, जिससे कोविड-19 से भी बचा जा सके और अन्य गतिविधियां भी चलती रहें। अर्थव्यवस्था की चक्की को रोककर कोविड से लड़ा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी अस्पतालों में स्ट्रेस की बात कही जा रही है, लेकिन लॉकडाउन (Lockdown) जैसे कदम से पूरे समाज में स्ट्रेस हो जाता है। सरकार गंभीरता से विचार करके सहमति बनाकर ही कोई कदम उठाना होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

