-
Advertisement
नालागढ़ की फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की गई जान और तीन घायल
दयाराम कश्यप/सोलन। हिमाचल (Himachal) के जिला सोलन (Solan) के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ (Industrial Area Nalagarh) के बीड प्लासी गांव में स्थित एक प्लाई बोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री (Factory) में केमिकल के टैंक (Chemical Tank) अचानक ब्लास्ट (Blast) हो गया। यह घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। जब मजदूर कंपनी में काम कर रहे थे, तभी उद्योग के केमिकल के टैंक में अचानक से ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट भी इतना भयंकर था कि एक मजदूर की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना में तीन अन्य कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल (Civil Hospital) भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal : रसोई में रखा गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, जाने पूरा मामला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) की टीम सहित दमकल विभाग नालागढ़ के अधिकारी व जवान 3 गाड़ियां लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों ही विभागों की टीमों द्वारा घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लेकर, मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मीडिया से बात करते हुए दमकल विभाग नालागढ़ के लीडिंग फायरमैन रामपाल चौहान ने बताया कि जैसे ही दमकल विभाग को हादसे की सूचना मिली तो वह दमकल विभाग (Fire Department) की 3 गाड़ियां सहित टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कैमिकल के टैंक में ब्लास्ट हुआ है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में एक कामगार की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य कामगार घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता पुलिस द्वारा लगाया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

