-
Advertisement
कोरोना से जंग हार गई टटवाली की प्रधान,प्रशासन की देख -रेख में हुआ अंतिम संस्कार
फतेहपुर। हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ( Second wave of corona) जानलेवा हो गई है। जिला में इस संक्रमण जान गंवाने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी बीच जिला कांगड़ा ( Distt kangra) के विकास खंड फतेहपुर के कस्बा धौलपुर में टटवाली पंचायत की प्रधान की शुक्रवार देर रात को मौत ( Death)हो गई।
ये भी पढ़ेः कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाने वाली Himachal Cabinet की बैठक शुरू,ये हो सकते हैं निर्णय
प्रधान गुरुवार को अस्वस्थ चल रही रही थी, जिसके चलते उनके परिजनों ने नागरिक अस्पताल फतेहपुर में भर्ती करवाया गया । लेकिन स्थिति में कोई भी सुधार ना आने से वहाँ के डॉक्टरों ने कोविड सेंटर राजा का तालाब में रेफर कर दिया । वहां पर तैनात डॉक्टरों ने प्रधान को बचाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन वो कोरोना( Corona) से जंग हार गई। शनिवार को प्रातः 9:30 बजे प्रधान का शव एंबुलेंस के माध्यम से पैतृक गांव धौलपुर में लाया गया और स्थानीय प्रशासन तहसीलदार सुशील कुमार , कानूनगो रवि कुमार पटवारी हरदेव सिंह की देख -रेख में अंतिम संस्कार किया गया ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

