-
Advertisement
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने यह Final Result किया घोषित- जानिए
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने ऑडिटर पंचायत (Auditor Panchayat) पोस्ट कोड 760 का फाइनल रिजल्ट (Final Result) घोषित कर दिया है। यह पांच पद पंचायती राज विभाग में अनुबंध आधार पर भरे गए हैं। बता दें कि इन पदों को भरने के लिए 25 अक्टूबर 2020 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 18 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए चुना गया था।
यह भी पढ़ें: HPSSC ने बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि, जाने कब तक कर सकेंगे Apply
मूल्यांकन प्रक्रिया 15 फरवरी 2021 को आयोजित की गई थी। इसके बाद आज ऑडिटर पंचायत का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें नेक राम (760001997), बनीत कुमार (760004055), अंशुल कटोच (760013952), विजय पाल (760021422) व मानिका पठानिया (760024846) सफल रहे हैं। रिजल्ट हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट (Website) पर भी देखा जा सकता है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


