-
Advertisement
Himachal: पुलिया को पार करते नाले में बहे ससुर और बहू- गई जान
कुल्लू। मनाली (Manali) से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर पहचान में बारिश के चलते ससुर और बहु ब्यास नाले में पुलिया को पार करते हुए नाले में बह गए। इस कारण दोनों की मौत हो गई है। इनकी पहचान 67 वर्षीय पुणे राम पुत्र गंगु राम निवासी पलचान मनाली और 32 वर्षीय आशा देवी पत्नी गोपाल कृष्ण निवासी पलचान मनाली के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना कर्फ्यू में सड़क हादसा, कुल्लू में पंचायत सचिव की मौके पर गई जान
दोनों रूआड में अपने खेतों में कार्य करने को गए थे। शाम को करीब चार बजे जब दोनों घर वापस आ रहे थे तो अचानक पुलिया से नदी में गिर गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस (Police) को दी और पुलिस टीम रेस्क्यू दल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। जहां पर पुणे राम के शव को नाले से बरामद कर लिया है, जबकि महिला के शव को तलाश की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम रेस्क्यू टीम ने दोनों के शव को बरामद किया है। पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel


