-
Advertisement
ये है वो जगह जहां शादी से पहले पैदा करना पड़ता है बच्चा-वरना पढ़कर चलेगा पता
Last Updated on June 3, 2021 by
लिव इन रिलेशनशिप (Live in Relationship) दुनिया के कई देशों में वर्षों से चलता आ रहा है। भारत में भी अब इस रिलेशन में लोग रहने लगे हैं। लेकिन कुछ साल पहले तक भारत में इस रिलेशन के बारे में लोग जानते तक नहीं थे। उस वक्त भारत के ही एक राज्य में कुछ इसी से मिलती जुलती परंपरा का निर्वहन हो रहा था। ये परंपरा आज भी बदस्तूर चली आ रही है। लेकिन इसमें थोड़ा फर्क है।
यह भी पढ़ें: यहां चाहकर भी नहीं पाल सकते हैं बिल्ली-वरना होता है कुछ ऐसा,सोचा भी नहीं होगा
चलो आपको आज उस जगह के बारे में बताते हैं,जहां शादी से पहले बच्चा पैदा करना पड़ता हैं। इसके लिए लड़का-लड़की को पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहना पड़ता है। इस रिलेशनशिप में उन्हें बच्चा पैदा करना होता है तभी दोनों कपल्स की शादी होती है। ये परंपरा गरासिया जनजाति (Garasia Tribe) में निभाई जाती है, जो कि राजस्थान और गुजरात (Rajasthan and Gujarat) में रहती है। यदि लिव इन रिलेशनशिप के दौरान बच्चा पैदा नहीं हुआ तो इस संबंध को शादी की मान्यता नहीं दी जाती है। इसके चलते दोनों को किसी और के साथ दोबारा लिव इन रिलेशनशिप में रहना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: पेरेंट्स अपनी ही बेटी के लिए यहां तैयार करते हैं लव हट्स
कहते हैं कि ये परंपरा एक हजार साल पुरानी है, जो दापा प्रथा कहलाती है। यहां पर एक मेला भी लगता है और जिस लड़के को जो लड़की पसंद होती है, वह उसे लेकर भाग जाता है। इस तरह वह दोनो लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू हो जाते हैं। लेकिन इसमें भी शादी (Marriage) को मान्यता दिलाने के लिए पहले उनको बच्चा (Child) पैदा करना पडता है। तब जाकर शादी को मान्यता दी जाती है।