-
Advertisement
जींस में छोटी पॉकेट का क्या है राज, जानकर बढ़ जाएगा आपका ज्ञान
Last Updated on June 3, 2021 by
कई बातें बहुत छोटी-छोटी होती हैं, लेकिन उनका इतिहास पुराना होता है। कई बार हम इन छोटी बातों पर गौर नहीं फरमाते लेकिन इसमें गहराई होती है। आज हम बात करेंगे (Jeans) जींस की। जींस की आगे वाली जेब में एक छोटी सी जेब (Small Pocket) क्यों होती है। भारत में तो शायद लोग यही जानते हैं कि इसे चेंज यानी छुटृटे पैसे डालने के लिए बनाया गया है। लेकिन इसके पीछे की कहानी कुछ और ही है। ये कहानी आपके लिए भी जरूरी है,ताकि आपका ज्ञानवर्धन हो सके।
यह भी पढ़ें: लड़कियों की शर्ट का बटन आखिर क्यों होता है बाईं तरफ-पढ़कर चौक जाएंगे
जींस में इस छोटे पॉकेट की शुरुआत सबसे पहले लेवी स्ट्रॉस नाम की कंपनी ने की थी जो आज लेवाइस (Lewis) के नाम से जानी जाती है। तब से लेकर आज तक हमारी जींस में छोटी पॉकेट है। हम सभी जींस में जिसे छोटे पॉकेट के नाम से जानते हैं उसका असल में नाम (Watch Pocket) वॉच पॉकेट है। इसे काउ बॉयज (Cowboys) के लिए खासतौर पर तैयार किया गया था। ये पॉकेट मुख्य रूप से घड़ी रखने के लिए बनाई गई थी। इसका इतिहास 1879 से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि 18वीं सदी में काउ बॉयज चेन वाली घड़ियां (Watches with Chains) रखा करते थे और तभी से लेवाइस कंपनी ने जींस में छोटी जेब बनाना शुरु कर कियाए ताकि काउ बॉयज इसमें अपनी घड़ी रख सकें। इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि इस छोटी सी जेब में घड़ी रखने से गिरने का डर नहीं रहता था और ना ही पॉकेट में रखी दूसरी चीजों से इसमें स्क्रैच लगने का डर था। इसलिए ही जेब के अंदर एक छोटी जेब बना दी गई।