-
Advertisement
पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए सीएम, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर
देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से जारी सियासी हलचल पर विराम लग गया है। उत्तराखंड के नए सीएम का ऐलान कर दिया गया है। खाटिमा से बीजेपी एमएलए पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) उत्तराखंड के नए सीएम होंगे। आज ही इनका शपथ ग्रहण होगा। देर रात सीएम तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) के इस्तीफे के बाद दोपहर तीन बजे से विधायक दल की बैठक चल रही थी। इसी बैठक में राज्य के नए सीएम के नाम का ऐलान किया गया। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी दो बार खटीमा से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
