-
Advertisement
वीरभद्र के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक ,शनिवार को होगा रामपुर में अंतिम संस्कार
शिमला। हिमाचल पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ( Former Himachal CM Virbhadra Singh) के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक घोषित किया गया है। राज्य शासन की ओर से ओर जारी आदेश में 8 से 10 जुलाई तक राजकीय शोक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा और इस दौरान कोई भी शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस अवधि के दौरान किसी प्रकार के सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। आवश्यक सेवाओं से संबधित विभागों के अतिरिक्त राज्य सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड, निगम और स्वायत्त संस्थान 8 जुलाई, 2021 को बन्द रहेंगे।87 वर्षीय वीरभद्र सिंह का आज सुबह आईजीएमसी शिमला ( IGMC Shimla) में निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनकी पार्थिव देह को हॉली लॉज में रखा गया है। जहां पर लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंगः हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का निधन, आज तड़के ली अंतिम सांस
शुक्रवार को 9 बजे से 12 बजे तक वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को शिमला के रिज, 12 बजे से 1 बजे तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। एक बजे रामपुर बुशहर के लिए जाया जाएगा। 10 जुलाई को रामपुर में पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

