-
Advertisement
HPBose: 92.77 फीसदी रहा 12वीं का रिजल्ट, कुल्लू के पुष्पिंदर ने हासिल किए 100 % अंक
Last Updated on July 14, 2021 by Sintu Kumar
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) ने आज 12 कक्षा का परीक्षा परिणाम (Result) घोषित कर दिया है। शिक्षा बोर्ड से अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि 12 कक्षा का परीक्षा परिणाम 92.77 रहा है। इस बार एक लाख, 799 छात्र 12 कक्षा में थे। जिनमें से 93, 438 छात्र पास हुए हैं। 702 छात्रों की कंपार्ट मेंट आई है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम सीबीएसई की तर्ज पर 8 बिंदुओं के आधार पर तैयार किया गया है। शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की तर्ज पर 12वीं में भी मेरिट सूची जारी नहीं की है। जाहिर है स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई के तर्ज पर प्रदेश के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी प्रमोट कर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ेः इस बार सेब सीजन के लिए क्या है शिमला पुलिस का प्लान, यहां पढ़े
12वीं कक्षा में 3679 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। इन में कुल्लू के पुष्पिंदर ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि परिणाम आने के बाद भी अगर कोई छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो उनके लिए अगस्तक व सितंबर में परिक्षा का आयोजन होगा , जिसमें वे अपने अंक सुधार सकते हैं।कोरोना के चलते इस बार परीक्षाएं नहीं हो पाई थी। छात्रों ने केवल अंग्रेजी का पेपर दिया था, उसके बाद प्रदेश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण बाकि की परीक्षा रद्द कर दी थी। संबंधित छात्र बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान अपने परिणाम की जानकारी दूरभाष न0 01892-242139 (मंडी, लाहुल- स्पीति), 242140 (कांगडा), 242141 (शिमला, किनौर, हमीरपुर), 242142 (चंबा, बिलासपुर, कुल्लू), 242150 (ऊना, सोलन, सिरमौर) पर सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम बोर्ड वेबसाइट www.hpbose.org पर भी उपलब्ध है।