-
Advertisement
छोटी काशी के शिव मंदिरों में एक माह तक जारी रहेगा अखंड जाप
मंडी। छोटी काशी मंडी शुक्रवार 16 जुलाई से ओम नम शिवाय के जयकारों से गुंजायमान हो गई है। श्रावण मास के शुरू होने पर एकादश रूद्र मंदिर मंडी में शुक्रवार को डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर जाप का शुभारंभ किया, जो कि 15 अगस्त तक दिन रात निरंतर जारी रहेगा।
एकादश रूद्र मंदिर के पुजारी स्वामी सत सुंदरम ने बताया कि एकादश रूद्र मंदिर में यह परंपरा लगातार 42 वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर में हर सोमवार को खीर का भंडारा भी लगाया जाएगा। एक महीने तक हर मंगलवार को मंदिर परिसर में 11 से एक बजे तक सुंदरकांड का आयोजन होगा। इसके साथ हर वर्ष की भांति दोपहर को एसओपी के तहत लंगर की व्यवस्था जारी रहेगी।

वहीं इस मौके पर डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से करोना नियमों के तहत दर्शन व प्रसाद ग्रहण करने का भी आग्रह किया है। आपको बता दें कि मंडी जनपद के प्राचीन एकादश रूद्र मंदिर में पिछले कई दशकों से चली आ रही ओम नमः शिवाय अखंड जाप की परंपरा आज भी निभाई जा रही है।

15 अगस्त को ओम नमः शिवाय अखंड जाप के पूर्ण होने पर पूर्णाहूति के साथ ही मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर मंडी जिला के अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…




