-
Advertisement
HP Corona: आज 115 केस और 119 ठीक, दो की मृत्यु-935 एक्टिव केस
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 115 मामले आए हैं। वहीं, 119 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज तीन दिन बाद दो कोरोना संक्रमितों की मौत रिकॉर्ड की गई है। मंडी में 62 और कांगड़ा में 65 साल की महिला ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कुल आंकड़ा दो लाख 04 हजार 800 पहुंच गया है। अभी 935 एक्टिव केस हैं। अब तक 2 लाख 00 हजार 352 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) 3,493 पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: HP Corona: आज 67 मामले और 83 ठीक, डेथ जीरो-941 एक्टिव केस
किस जिला में कितने केस और कितने ठीक
मंडी में 37, चंबा (Chamba) में 17, कांगड़ा में 16, शिमला में 13, हमीरपुर में 11, बिलासपुर में 8, कुल्लू (Kullu) में 6, ऊना में चार, सिरमौर में दो व सोलन में एक मामला आया है। चंबा के 32, मंडी के 31, कांगड़ा (Kangra) के 23, शिमला के 13, ऊना व हमीरपुर के 6-6, बिलासपुर व कुल्लू के तीन-तीन व सोलन के दो ठीक हुए हैं। चंबा में 257, शिमला में 156, मंडी में 148, कांगड़ा में 128, बिलासपुर में 63, कुल्लू में 51, हमीरपुर में 49, सोलन में 32, ऊना में 26, किन्नौर में 13, लाहुल स्पीति में सात व सिरमौर में पांच एक्टिव केस (Active Case) हैं। कांगड़ा के 1,037, शिमला के 601, मंडी के 399, सोलन के 314, हमीरपुर के 256, ऊना (Una) के 243, सिरमौर के 210, कुल्लू के 154, चंबा के 146, बिलासपुर के 78, किन्नौर के 38 व लाहुल स्पीति के 17 की अब तक जान गई है। हिमाचल में आज कोरोना के 14 हजार 785 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 14,584 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। अभी 86 की रिपोर्ट का इंतजार है। सभी पॉजिटिव केस आज के सैंपल से हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

