-
Advertisement
सिरमौर में छत पर खेलते- खेलते बिजली की तार से छू गया किशोर, गई जान
नाहन। सिरमौर जिला के पच्छाद की ग्राम पंचायत जामन की सैर में 13 साल के किशोर की करंट लगने से मौत( Death) ही गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार लक्ष्य अपने दोस्तों के साथ अपने ताया के घर की छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह साथ लगते निर्माणाधीन छत की छत से गुजर रही बिजली की तार से छू गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने पर वह मौके पर ही बेहोश हो गया। इसके बाद उसके साथियों ने उठा घर पहुंचाया और परिजनों की इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर लक्ष्य के पिता कुलदीप उसे सराहां अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक लक्ष्य की मौत हो चुकी थी। एएसआई मोती लाल ने करंट से बच्चे की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कूलर में पानी डालते करंट लगने से दो युवकों की गई जान

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


