-
Advertisement
फतेहपुर में चार कांग्रेसी टिकट के लिए निकले सड़क पर, अपनों के खिलाफ रैली
Last Updated on August 2, 2021 by Sintu Kumar
रविन्द्र चौधरी/ फतेहपुर। फतेहपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) से ज्यादा कांग्रेस में हाल-बेहाल दिख रहा है। कांग्रेसी इस बात पर खफा हैं कि स्व सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी पठानिया को कैसे उपचुनाव ( by-election) में अपना प्रत्याशी बना सकती है। जबकि इस विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से जो कांग्रेसी पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं ,उनकी अनदेखी क्यों की जाए। इसी के चलते आज कांग्रेस टिकट के लिए यहां से चार दावेदारों ने एक तरह से भवानी पठानिया का विरोध दर्ज करने के लिए रोड शो (Road show) कर डाला। इसमें धमेटा से रीता गुलेरिया की अगुआई में गाड़ियों व बाइक की एक रैली फतेहपुर की तरफ निकाली गई। इसी तरह गारन से चेतन चंबियाल ,नशवार सिंह व राघव पठानिया ने अपनी रैली निकाली। इसके बाद ये सभी राजा का तालाब के पास एकजुटता दिखाते हुए एक साथ रोड शो करने लगे। चारों नेता ओपन जिप्सी में पूरे बाजार का चक्कर लगाते हुए बरोट पैलेस पहुंचे जहां कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी में परिवारवाद का विरोध किया।
ये भी पढ़ेः शुक्ला का नारा- बीजेपी के पास धनबल, तो कांग्रेस के पास जनबल, जीतेंगे हम
वहीं चेतन चंबियाल ने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी( Congress party) के साथ बचपन से जुड़े है और हमने दरिया तक उठाई है हम परिवारवाद के खिलाफ है। पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को टिकट दे दी जाए हम उसके साथ चलेंगे। रीता गुलेरिया ने अपना एक विशाल काफिला चलाया, जिसके बाद मंच से संबोधन में उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए काम किया है , हम पार्टी के खिलाफ या विरोध में नहीं लेकिन परिवारवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए है और हमारा यहीं कहना है किसी को भी टिकट दे दो लेकिन परिवारवाद सहन नहीं होगा। नशवार सिंह भी मंच पर संविधान करते हुए कहा कि हमने हमारे परिवार ने हमेशा पार्टी के साथ काम किया है और आगे भी करते रहेंगे हमें जनता की सेवा के लिए किसी पदवी की आवश्यता नहीं है लेकिन पार्टी में परिवारवाद बर्दाश नहीं किया जाएगा। राघव पठानिया ने कहा कि हम पार्टी हाई कमान से आग्रह करते है कि वे पार्टी में परिवारवाद को बर्दाश ना करें और पार्टी को कमजोर होने से बचाए। उन्होंने कहा कि भवानी पठानिया जिसने एक दिन भी पार्टी के लिए काम नही किया उसे पैराशूट की तरह टिकट देकर कैसे कार्यकर्ताओं के सिर पर बिठाया जा सकता है
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group