-
Advertisement
हिमाचल के स्कूल और कॉलेजों में होगी अब योग की पढ़ाई, सिलेबस तैयार
शिमला। हिमाचल प्रदेश (himachal Pradesh) के स्कूल (School) और कॉलेजों (Collage) में अब योग की पढ़ाई कराई जाएगी। योग (Yoga) को बकायदा पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। हिमाचल के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर (Education Minister Govind Singh Thakur) ने कहा कि राज्य में योगासन को स्कूलों और कॉलेजों में एक विषय के तौर पर पढ़ाया जाएगा। हिमाचल सरकार (Himachal Government) इस संबंध में जल्दी जरूरी कदम उठाने जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में वाटर स्पोर्ट्स को मिली हरी झंडी, पर्यटक ले सकेंगे एडवेंचर स्पोर्ट्स के मजे
हिमाचल सरकार योग को देगी बढ़ावा
हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के साथ एक बैठक में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि योगासन सिर्फ व्यायाम या खेल नहीं है, बल्कि मन और शरीर को स्वस्थ रखने और समूचे विश्व को भारत के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ने की विद्या है। संस्था ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर योग को स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाए जाने की मांग की है। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि योग विषय को कॉलेजों में पढ़ाने के लिए सिलेबस तैयार है। हिमाचल सरकार योग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना चाहती है, ताकि लोग स्वस्थ रहें और नई पीढ़ी अन्य बुराइयों से भी बची रहे।
यह भी पढ़ें: HPU में बवाल: एसएफआई-एबीवीपी के बीच हाथापाई- कैंपस में हथियार लाने के आरोप
योग टीचरों की जल्द भर्ती करे सरकार
हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के प्रदेश महासचिव विनोद योगाचार्य ने बताया कि आज विख्यात योग गुरु प्रोफेसर जीडी शर्मा के नेतृत्व में संस्था का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिला। इसमें उपाध्यक्ष ई. पंकज डडवाल और प्रो. अजय श्रीवास्तव शामिल थे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वर्ष 2017 में स्कूलों में योग विषय के 60 पद सृजित किए गए थे। उन्हें भरने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।

