-
Advertisement
आधी रात को घर से भागकर युवक ने लगाई ब्यास में छलांग, पुल पर मिले कपड़े व फोन
हमीरपुर। हिमाचल में आत्महत्याओं का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। हमीरपुर जिला में शास्त्री की पढ़ाई कर रहे युवक ने ब्यास नदी में छलांग लगा कर जान दे दी। मामला हमीरपुर के सुजानपुर का है यहां पर एक युवक सोने के लिए अपने कमरे में गया और पिछले दरवाजे से घर के बाहर निकला और पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। युवक की मौत का पता लोगों को सुबह चला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को पुल के ऊपर से युवक के कपड़े, फोन एवं अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
ये भी पढ़ेः कांगड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में दो की गई जान, संगड़ाह में पिकअप हादसे में सात घायल
सुजानपुर की पंचायत दाडला का 22 वर्षीय युवक शास्त्री की पढ़ाई कर रहा था, रविवार देर रात को भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने गया। इसके बाद घर के पिछले दरवाजे से भागकर सीहोर पुल पर पहुंचा और वहां से उसने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। जब लोग सुबह मार्निंग वॉक पर निकले तो वहां पर उन्हें युवक के कपड़े और फोन पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी और उनकी टीम ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार पुल के ऊपर से युवक के कपड़े और फोन बरामद हुआ है। ये कपड़े उसी युवक के हैं, साथ ही दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस पुल के आसपास होटल एवं अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी से जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


