-
Advertisement
छोटा पैकेट बड़ा धमाका: पालमपुर की नन्ही परी ने किया ये कमाल
पालमपुर। देखन में छोटन लगे घाव करे गंभीर। लेकिन इस छुटकी ने घाव नहीं दिया बल्कि ऐसा दावा किया है कि अध्यापकों के होश उड़ गए हैं। पालमपुर की रहनी वाली महज 7 साल की काशवी (Kashvi) इन दिनों आठवीं की परीक्षा की तैयारी कर रही है। काशवी तो बस इतना चाहती है कि सरकार उसे 8वीं के इम्तिहान में बैठने की इजाजत भर दे दे। ताकि वह अपने काबिलियत का लोहा मनवा सके।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पहली से खुलेंगे कॉलेज, लगेंगी नियमित कक्षाएं; जाने क्या रहेगी व्यवस्था
पालमपुर की हिमुडा कॉलोनी की रहने वाली सात साल की काशवी तीसरी कक्षा की छात्रा है। वह रेनबो सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करती है। कहने को तो छुटकी काशवी तीसरी कक्षा की छात्रा है, लेकिन दिमाग आठवीं के इम्तिहान देने की रखती है। लॉकडाउन के दौरान जब उसने पढ़ाई शुरू की तो दो महीने के भीतर अपने पाठ्यक्रम को पूरा कर लिया। उसके बाद चौथी, फिर पांचवी , छठी और सातवीं की किताबें उसने बीते लॉकडाउन के दौरान पढ़ लिए। अब काशवी कक्षा आठवीं की पढ़ाई कर रही है। साथ ही सरकार से उम्मीद लगाए बैठी है कि सरकार (Government) उसे आठवीं की परीक्षा देने की अनुमति दे।
काशवी बताती हैं कि उसे पढ़ाई के साथ संगीत और खेल में भी खासी रुचि है। काशवी की मां की माने तो काशवी शुरू से ही पढ़ने में कुछ आगे दिखती थी, लेकिन लॉकडाउन के दौरान उन्हें उसकी इस प्रतिभा का अहसास हुआ। जब काशवी ने महज दो महीने के भीतर तीसरी कक्षा पूरा पाठ्यक्रम खत्म कर दिया। और फिर एक के बाद एक लगातार आठवीं तक की पढ़ाई पूरी करती चली गई। अब काशवी की तैयारी पूरी है। काशवी और उसके परिजनों की निगाहें सरकार पर टिकी है कि सरकार इसपर क्या निर्णय लेती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


