-
Advertisement
कोरोना से जान गंवाने वाले फ्रंटलाइन वर्करों के परिवार से हिमाचल सरकार ने मांगी डिटेल
शिमला। हिमाचल सरकार (Himachal Government) ने फ्रंटलाइन वर्करों (Front line Worker) की ऑन ड्यूटी मृत्यु पर 50 लाख रुपए मुआवजे का प्रावधान रखा है। अब इस पर विभाग ने विस्तृत मसौदा भी तैयार किया है। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के तहत अनुग्रह राशि के नए मामले के लिए सरकार ने आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं। जिन भी फ्रंटलाइन वर्करों की कोरोना (Corona) की दूसरी लहर में मौत हो गई थी, उनके आश्रितों से सरकार ने विस्तृत डिटेल मांगी है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: आज 269 लोग कोरोना पॉजिटिव, तीन की गई है जान
किन्हें मिलेगी मुआवजे की राशि
हिमाचल सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार राज्य में कार्यरत विभिन्न विभागों के राज्यस्तरीय कर्मचारी जो फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में आते हैं और जो पीएम गरीब कल्याण योजना से वंचित हैं। उन कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान कोरोना से मौत होने के पर राज्य सरकार एक मुश्त 50 लाख रुपए का मुआवजा देगी।
पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए कोविड लिंक पर क्लिक करें…….
Covid
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

