-
Advertisement
हिमाचल: महिला सहित तीन की गई जान, टुल्लू पंप बना एक की मौत का कारण, जाने डिटेल
कांगड़ा/पांवटा/ऊना। हिमाचल में आज तीन लोगों की मौत हुई है। इनमें एक महिला भी शामिल है। महिला की मौत करंट लगने से हुई है। यह महिला टुल्लू पंप चलाकर पानी भर रही थी। इसी तरह से पांवटा साहिब में बाता नदी में इलेक्ट्रीशियन का शव मिला है। यह व्यक्ति बीती शाम को घर से घास काटने गया था, लेकिन फिर वापस घर नहीं लौटा। तीसरी मौत ऊना जिला में हुई है। यहां एक बुजुर्ग का पार्क में लगे बेंच पर शव मिला है। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे बुजुर्ग यहां लेटा था और उसकी लेटे लेटे ही मौत हो गई। इन सभी मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: जंगली जानवरों के लिए खेत में लगाए करंट की चपेट में आया युवक, गई जान
करंट लगने से 29 वर्षीय महिला की मौत
जिला कांगड़ा (Kangra) के फतेहपुर में एक 29 वर्षीय महिला की घर में टुल्लू पंप से पानी भरने के दौरान करंट (Electrick Shock) लगने से मौत हो गई है। हादसा ग्राम पंचायत ठेहड़ के गदरोली गांव में पेश आया। बताया जा रहा है कि 29 वर्षीय महिला शिवानी पत्नी अशोक कुमार घर में टूल्लूपंप से लोहे के टब में पानी भर रही थी। अचानक टब में करंट आ गया जिससे महिला को जोर का झटका लगा। परिजनों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस हर पहलू से हादसे की जांच में लगी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बर्थडे मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
बाता नदी में मिला इलेक्ट्रीशियन का शव
सिरमौर जिला के पांवटा सहिब में बाता नदी में शनिवार सुबह एक शव (Dead Body) बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नदी के दोनों किनारों के बीच में एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान कुलदीप पुत्र बनारसी दास निवासी रामपुर बंजारन के तौर पर की गई है। मृतक के भाई संजीव कुमार ने बताया कि कुलदीप सिंह इलेक्ट्रीशियन (Electrician) का काम करता था। भाई के मुताबिक कुलदीप को मिर्गी के दौरे भी आते थे। बीती शाम वो घर से घास काटने निकला था। वापस ना आने पर उसे फोन भी किया गयाए लेकिन फोन बंद था। परिवार को लगा कि वो इलेक्ट्रिक काम के लिए कहीं चला गया है। सुबह उसका शव नदी में पड़े होने की सूचना मिली।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: नदी में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, दुर्घटना या हत्या; जांच में होगा खुलासा
एमसी पार्क में बुजुर्ग का शव
जिला ऊना मुख्यालय स्थित एमसी पार्क (MC Park) में शनिवार सुबह बेंच पर करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग (Old Man) का शव बरामद हुआ है। मृतक व्यक्ति की पहचान गुरनाम उर्फ गामा पुत्र वतन चंद निवासी मोहल्ला बैहली ऊना के रूप में हुई है। गुरनाम झलेड़ा गांव में बिजली का काम करते थे। इनके स्वजन बिलासपुर में रहते हैं, जिन्हें पुलिस ने सूचित कर दिया है। शनिवार सुबह पार्क में सुबह की सैर की लिए आए लोगों ने बुजुर्ग को बेंच पर लेटे हुए देखा। जब शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान एमसी पार्क में पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


