-
Advertisement
हिमाचल: MP किशन कपूर ने कांग्रेस को बताया कांगड़ा के विकास कार्यों का रोड़ा
धर्माशाला। सांसद किशन कपूर (MP Kishan Kapoor) ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमले बोला। इसके साथ ही कांग्रेस के बड़े नेताओं को भ्रष्टाचारी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस काल में धर्मशाला में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा, बल्कि कई निर्माण कार्यों में अनियमितताएं भी बरती गई। जिसकी जांच हिमाचल सरकार करवा रही है।
ट्यूलिप गार्डन में सात फूल भी नहीं खिले
धर्मशाला में सांसद ने कहा कि धर्मशाला में 7.50 करोड़ रुपए से निर्मित ट्यूलिप गार्डन में आज तक सात फूल नहीं खिले हैं, क्या भ्रष्टाचार नहीं हुआ। जबकि धौलाधार के पहाड़ों के आंचल में बसे धर्मशाला में श्रीनगर के बाद भारत का दूसरा ट्यूलिप गार्डन (Tulip Garden) बनाने का प्रोजेक्ट था। कांग्रेस ने दावा किया था कि धौलाधार की वादियों में बनने वाला फूलों का ये बाग एशिया का सबसे सुंदर फूलों का गार्डन होगा। लेकिन यहां क्या बना। इसकी जांच होनी चाहिए।
एशियन डेवलपमेंट बैंक की वित्तीय मदद से वर्ष 2016-2017 में ट्यूलिप गार्डन का निर्माण शुरू हुआ था। बाद में इसे बदलकर बायोडायवर्सिटी पार्क बना दिया गया। ट्यूलिप गार्डन में वर्तमान में सिजनल पौधे लगाए गए हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए तीन शौचालय निर्मित किए गए हैं। साथ ही इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण किया गया है। पहले इसकी देख रेख पर्यटन विभाग दवारा की जानी थी, लेकिन अब इसे वन विभाग को सौंपा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: अटकलों पर CM जयराम ने लगाया विराम, कहा- ‘जैसा सोच रहे थे वैसा कुछ नहीं’
स्मार्ट सिटी परियोजना पीएम मोदी की देन
उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना देश के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की देन है। कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से विशेष स्नेह होने के कारण अपना ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी बड़ी उम्मीदों से शुरू किया था, लेकिन हिमाचल की पहली स्मार्ट सिटी धर्मशाला का पहला प्रोजेक्ट ही सवालों के घेरे में फंस कर रह गया। इस प्रोजेक्ट की भी जांच की जाएगी। किशन कपूर ने कहा कि उन्होंने ना तो भ्रष्टाचार किया और ना ही वह भ्रष्टाचार को सहन करेंगे। कुछ पंचायतों में विकास के कार्यों के ना होने पर उन्होंने अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई पंचायतों में बेहतर कार्य हुए हैं, लेकिन कहीं पर हाल बेहाल हैं।
धर्मशाला में होगा सीयू का निर्माण
धर्मशाला में भी केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। धर्मशाला के जदरांगल में सीयू के निर्माण कार्य को लेकर जो कुछ आपत्तियां लगाई गई हैं। उन्हें दूर कर दिया गया जाएगा। इस संदर्भ में पत्राचार भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री व पर्यावरण मंत्रालय से किया गया है। गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर सरकार गंभीर है। कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए वित्त आयोग द्वारा 400 करोड़ रुपए की सैद्वांतिक मंजूरी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर भाजपा सरकार सकारात्मक दृष्टकोण अपनाएं हुए है। कांग्रेस के विधायक इसका विरोध कर रहे हैं और कांग्रेस के नेता इसके विस्तारीकरण की बात करते हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: कल अनाडेल पहुंचेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अभेद किले में तब्दील हुआ शिमला
फोरलेन की पहली किस्त जारी
सांसद किशन कपूर ने कहा कि पठानकोट-मंडी को राष्ट्रीय राज मार्ग बनाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नीतिन गडकरी ने कदम उठाए हैं। जिसका यह परिणाम है कि इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए 197 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी भी हो चुकी है। इस फोरलेन का काम पांच चरणों में होगा। किशन कपूर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही नकारात्मक राजनीति की है और अब विधानसभा के चुनावों के नजदीक आते देख वह इन मुद्दों को उठा रही है। जबकि वास्तविकता यह है कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में इन सभी मामलों को लेकर कुछ भी नहीं कर पाई है। अब चुनावों के नजदीक आते देख उन्हें इन सब बातों की याद आने लगी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

