-
Advertisement
धूमल व अनुराग पहुंचे हॉली लॉज, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर व्यक्त की संवेदनाएं
Last Updated on September 17, 2021 by Vishal Rana
शिमला। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज हॉलीलॉज पहुंचे। उन्होंने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान पूर्व मंत्री रविंद्र रवि भी उनके साथ थे।
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ओर अनुराग ठाकुर विधानसभा के विशेष सत्र के लिए शिमला पहुचे हुए थे। विशेष सत्र के बाद दोनों हॉली लॉज पहुंचे ओर करीब आधे घंटे तक वहां रहे। उन्होंने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख जताया और उनकी प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य सिंह से मिलकर संवेदनाएं प्रकट की।