-
Advertisement
Corona Update: आज 3600 सैंपल जांच को आए, जाने कितने की रिपोर्ट निकली पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) से आज कांगड़ा जिला में एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई है। वहीं रविवार को सामने आई स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 93 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए गए हैं। इसका कारण यह बिल्कुल भी नहीं है कि कोरोना का कहर कम हो गया है। बल्कि आज स्वास्थ्य विभाग ने मात्र साढ़े तीन हजार सैंपल की जांच को लिए। इसी के चलते आज कोरोना का आंकड़ा इतना कम रहा है। इसके साथ ही आज 140 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में आज दिन तक की बात करें तो यह आंकड़ा 2 लाख 16 हजार 906 पहुंच गया है। जिसमें से 2 लाख 11 हजार 694 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज तक 3634 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं मौजूदा समय में प्रदेश में 1562 लोग कोरोना संक्रमण (Corona Infection) का इलाज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में नहीं थम रहा कोरोना, आज दो की गई जान; पढ़ें पूरी डिटेल

आज किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज मंडी में 37 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही हमीरपुर में 27, कांगड़ा में 9, चंबा में 5, ऊना में 4, शिमला में 4, लाहुल स्पीति में 3, बिलासपुर में 3 और सोलन में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसके साथ ही आज ठीक होने वालों में कांगड़ा से 39, बिलासपुर से 26, हमीरपुर से 20, शिमला (Shimla) से 19, ऊना से 12, कुल्लू से 8, मंडी से 8, किन्नौर से 4, सोलन से 2, चंबा से एक और लाहुल स्पीति से भी एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुआ है। हिमाचल में आज 3600 लोगों के सैंपल कोरोना (Corona Sample) जांच के लिए लाए गए। जिसमें 75 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव (Report Positive) पाई गई है। इसी तरह से 3486 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 39 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


