-
Advertisement
हिमाचल: सड़क से 250 मीटर नीचे रिहायशी मकान की छत पर गिरा डंपर ट्रक
सोलन। हिमाचल के सोलन जिले से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। सोलन जिले के कंडाघाट की ग्राम पंचायत कवारग के देहु गांव में मंगलवार को एक डंपर ट्रक रिहायशी मकान की छत पर जा गिरा। इस हादसे में मकान को भारी क्षति पहुंची है। वहीं, ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां से उसे आगामी उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: रावी में समाई कार, दंपत्ति की गई जान; पहाड़ से गिरी गाय बनी हादसे का कारण
फिसलन के कारण हुआ हादसा
बताया जाता है कि यह हादसा तब पेश आया ट्रक मिट्टी से भरा ज्युरिक होटल को जाने वाले मार्ग से डंपिंग साइड के लिए जा रहा था। सड़क पर ज्यादा बारिश के चलते फिसलन होने के कारण ट्रक सड़क से लगभग ढाई सौ मीटर नीचे घर की छत पर जा गिरा। बता दे कि फोरलेन में पहाड़ की कटिंग का कार्य किया जा रहा है। जिस कारण मलबे को ट्रकों की मदद से डंपिंग साइट तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कंडाघाट पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुच कर मौके का जायजा लिया। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

