-
Advertisement
Corona Update: आज तीन की गई जान, 138 लोग पॉजिटिव; पढ़ें पूरी डिटेल
शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से आज तीन लोगों की मौत हुई है। यह कोरोना संक्रमित कांगड़ा, शिमला और ऊना जिला से संबंधित थे। कांगड़ा जिला में 60 वर्षीय पुरुष जबकि शिमला में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला और ऊना में 52 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से जान गई है। शनिवार को सामने आई स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज 138 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। वहीं 166 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज तक 2 लाख 20 हजार 392 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जिसमें से 2 लाख 15 हजार 321 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में अब तक 3683 लोगों की कोरोना महामारी के चलते जान जा चुकी है। वहीं प्रदेश में मौजूदा समय में 1371 एक्टिव केस हैं।
यह भी पढ़ें:Corona Update: आज 4 की गई जान, 142 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव; जाने डिटेल

किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में 56 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से हमीरपुर में 27, मंडी में 24, ऊना में 12, बिलासपुर में 11, शिमला (Shimla) में 6, कुल्लू में 1 और सोलन में भी एक कोरोना का मामला सामने आया है। इसी तरह से ठीक होने वालों में कांगड़ा से 48, हमीरपुर से 28, बिलासपुर से 28, शिमला से 19, ऊना से 11, मंडी से 10, सोलन (Solan) से 8, कुल्लू से 5, चंबा से 6, किन्नौर से एक, लाहुल स्पीति से एक और सिरमौर से भी एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुआ है।
आज के सैंपल से 134 पॉजिटिव
हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज लिए गए कोरोना सैंपल (Corona Sample) में 134 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आज 5720 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे। जिसमें 5566 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं आज के सैंपलों में 20 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
यह भी पढ़ें:Corona Update: आज 2 लोगों की गई जान, 173 लोग पॉजिटिव, जानें डिटेल
ऊना में कल 15 स्थानों पर लगेगी वैक्सीन
ऊना। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार 10 अक्तूबर को जिला में दस केंद्रों पर कोविड वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर को सीएच हरोली, सीएच गगरेट, सीएचसी दौलतपुर चौक, सीएचसी दुलैहड़, सीएचसी भदसाली, सीएचसी बीटन, सीएचसी बसदेहड़ा, सीएचसी संतोषगढ़, पीएचसी चलोला, पीएचसी पालकवाह, पीएचसी कुठारबीत, पीएचसी पंजावर, एचएससी मावा सिंधियां, एचएससी बसोली और रावमापा भंजाल में 18 प्लस को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


