-
Advertisement
Corona Update: आज 3 की गई जान, 1746 पहुंच गए एक्टिव केस; जाने डिटेल
शिमला। हिमाचल में कोरोना महामारी ने आज फिर तीन लोगों की जान ले ली। यह तीनों ही मंडी जिला के रहने वाले थे और तीनों ही महिलाएं थीं। जिसकी उम्र 82, 85 और 57 साल थी। इसके अलावा रविवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार आज 112 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए गए हैं। जबकि 163 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में आज दिन तक 2 लाख 18 हजार 314 लोग कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से 2 लाख 12 हजार 899 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आज तक पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं।
यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुलने पर तन गई मंत्री साहब की भौंहे, जानिए क्या कहा

हिमाचल में अब तक 3653 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान जा चुकी है। जबकि मौजूदा समय में हिमाचल में 1746 लोग कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। इनका इलाज चल रहा है। हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग ने मात्र 3450 लोगों के सैंपल कोरोना (Corona Sample) जांच को लिए। जिसमें 72 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जबकि 3371 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 7 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज 9 जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जिसमें सबसे अधिक हमीरपुर जिला से 57 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह से कांगड़ा में 24, मंडी में 7, शिमला (Shimla) में 7, सोलन में 7, कुल्लू में 4, ऊना में 4 और बिलासपुर जिला में 2 लोग कोरोना संक्रिमित पाए गए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में सबसे अधिक मंडी से 36, हमीरपुर से 36, कांगड़ा से 31, बिलासपुर से 22, शिमला से 19, ऊना से 13, सोलन (Solan) से 5 और चंबा से एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


