-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: रोहित बोले- बीते चार साल में शिमला के साथ हुआ भेदभाव
शिमला। हिमाचल (Himachal) में उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। कांग्रेस (Congress) लगातार सरकार को घेरने में जुटी हुई है। जुब्बल कोटखाई में बीजेपी की मुश्किल पहले ही आजाद प्रत्याशी चेतन बरागटा बढ़ा चुके हैं। वहीं, सेब को लेकर कांग्रेस भी सख्त हमलावर रुख अख्तियार किए हुए है। वहीं, इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नैना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर (Ramlal Thakur) ने जुब्बल कोटखाई में डबल इंजन की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के लिए वोट मांगे। बता दें कि रोहित ठाकुर को सबसे कम अंतरविरोध का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: रामलाल ठाकुर बोले- जयराम सरकार के कार्यकाल में सबसे बुरे दौर से गुजर रही बागवानी
कहां गए एनएच के वायदे
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी (BJP) की डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले वर्ष 2015 में प्रदेश में 69 राष्ट्रीय राजमार्ग की घोषणा की थी। जिसमें जुब्बल नावर कोटखाई के 5 राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल थे। 6 साल बीत जाने के बाद भी सभी एनएच बीजेपी द्वारा फेंके गए जुमला साबित हुए हैं।
रोहित के लिए मांगे वोट
कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई ने प्रदेश का लम्बे समय तक नेतृत्व किया हैं। प्रदेश के दो विकासपुरुषों पूर्व सीएम ठाकुर रामलाल और पूर्व सीएम राजा वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद और पद चिन्हों पर चलते हुए रोहित ठाकुर ने जनता के आशीर्वाद से जुब्बल नावर कोटखाई में विकास की धारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया हैं। उन्होंने जनता से रोहित ठाकुर को भारी मतों से जीताकर विधानसभा भेजने की अपील की।
शिमला के साथ हुआ भेदभाव
रोहित ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में जिला शिमला की हर क्षेत्र में घोर अनदेखी हुई है। सड़को के निर्माण के लिए सीआरएफ के तहत प्रदेश को 941 करोड़ रुपए मिले। जिसमें शिमला के हिस्से महज आठ करोड़ रुपए आए, जबकि धर्मपुर और सराज को 509 रुपए आवंटित किए गए। यह शिमला के साथ हुए भेदभाव को दर्शाता है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


