-
Advertisement
हिमाचल: त्यौहारी सीजन में पुलिस हुई सतर्क, लोगों से की ये खास अपील; आप भी जाने
हमीरपुर। हिमाचल में आजकल त्यौहारी सीजन (Festive Season) चल रहा है। ऐसे में बाहरी राज्यों के लोग काफी संख्या में हिमाचल (Himachal) का रूख करते हैं। प्रदेश में चोरी और अन्य घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस थाना के अधिकारियों को शहरों में फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। जिला पुलिस की तरफ से बाहरी राज्यों के लोगों तथा किरायेदारों (Tenants) के पंजीकरण को लेकर भी लोगों से अपील की गई है। लोगों ने किरायेदारों की सूचना पुलिस को देने का कहा है।

बारा पर्चा की अनिवार्यता को लेकर पुलिस ने लोगों से अपील की है जिसमें की बाहरी राज्यों के मजदूरों अथवा लोगों को घर में किराएदार रखे जाने के दौरान पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दिया जाना अनिवार्य बताया गया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि इन दिनों अतिरिक्त सावधानी बरतें। एडवाइजरी में यह कहा गया है कि अपना कीमती सामान जेवर, रुपए इत्यादि घर पर ना छोड़ें, अपितु अपने साथ ही ले जाएं, घरों में सीसीटीवी (CCTV) लगवाएं और यदि लगे हैं तो उन्हें चेक कर लें कि वह पूरी तरह से कार्य कर रहे हैं या नहीं। अपने विश्वसनीय पड़ोसियों को घर की निगरानी करने बारे सूचित करके जाएंए यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति गांव में घूमता हुआ पाया जाए, तो इसकी सूचना तुरंत नज़दीकी पुलिस थाना को दें, यदि कोई प्रवासी व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन के क्षेत्र में घूमते हुए पाया जाता है कि इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

क्या कहती हैं एसपी हमीरपुर
एसपी हमीरपुर (SP Hamirpur) डॉक्टर आकृति शर्मा का कहना है कि यदि घरों में लेबर किराएदार के रूप में रह रही है तो मकान मालिक कि यह जिम्मेवारी बनती है कि वह स्थानीय थाना में इसकी जानकारी दें। थाना में पंजीकरण के बाद लेबर जिस राज्य के थाना से संबंध रखती है वहां से बारा पर्चा आता है तथा इसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है या फिर वह कोई भगोड़ा तो नहीं है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


