-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: मनाली पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कार्यकर्ताओं से ये कहा
Last Updated on October 22, 2021 by admin
मनाली। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुरुवार को मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के प्रचार के लिए मनाली पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के टिप्स भी दिए। दोनों ही नेताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। रसोई पर बोझ पड़ने के साथ पेट्रोल, डीजल और सरसों तेल सहित सभी वस्तुओं के दाम बेतहाशा बढ़े हैं।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल उपचुनाव: बरागटा के बाद समर्थकों का आया नंबर, 13 कार्यकर्ता 6 साल के लिए निष्कासित
इसके साथ ही अटल टनल रोहतांग का श्रेय भी उन्होंने यूपीए सरकार को दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नाम की पट्टिका बेशक बीजेपी सरकार ने हटा दी हो लेकिन यह ऐतिहासिक तथ्य है कि अटल टनल रोहतांग का शिलान्यास सोनिया गांधी ने किया था। हुड्डा ने कहा कि आजादी के समय पंजाब, हरियाणा और हिमाचल एक ही राज्य था। ऐसे में बचपन में वह अपने पिता के साथ कई दफा कुल्लू मनाली आए हैं।