-
Advertisement
हमीरपर में 12 खोखा धारकों पर प्रशासन की कार्रवाई, सामान भी किया जब्त
हमीरपुर। त्योहार के सीजन के बीच करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले हमीरपुर बस अड्डे पर खोखा धारकों के खिलाफ प्रशासन का डंडा चला है। आज हमीरपुर शहर के बस अड्डा पर 12 खोखा धारकों पर तहसीलदार, नगर परिषद के ईओ व लोक निर्माण विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी में ये कार्रवाई की। शनिवार सुबह 9 बजे हुई इस कार्रवाई में 12 खोखा धारकों के सामान को नगर परिषद ने अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: HRTC पेंशनरों की दो टूक, पहले पूरी करो मांग-फिर मिलेगा वोट, 22 को हुंकार रैली
यह मामला 58 खोखा धारकों का हैं। इसमें 46 खोखा धारकों को पहले ही शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि ये खोखा धारक कोर्ट भी गए थे, लेकिन इन्हें राहत नहीं मिल पाई। अब भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने सड़क किनारे से अवैध कब्जों को हटाने का कारम शुरु किया है। जाहिर है कि त्योहारों को लेकर लोग खरीददारी करने के लिए शहर में आ रहे हैं। इसके चलते भीड़ बढ़ रही है और सड़कों पर जगह कम पड़ने के कारण जाम लग रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

