-
Advertisement
हिमाचल: माता पिता के साथ खेतों में गया पांच साल का बच्चा गोबिंदसागर झील में डूबा
Last Updated on October 23, 2021 by Vishal Rana
बिलासपुर/पांवटा साहिब। हिमाचल में एक पांच साल के बच्चे की डूबने से मौत (Drowning) हो गई। यह बच्चा जिला बिलासपुर (Bilaspur) की गोबिंदसागर झील (Gobind Sagar lake) में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि डमली निवासी चमनलाल का पांच साल का बच्चा रिदविक शनिवार को परिजनों के साथ खेतों में आया था। जब माता पिता खेतों में काम में व्यस्त थे तो इसी बीच अचानक बच्चा खेलते हुए झील (Lake) की तरफ चला गया, जहां वह पानी में डूब गया। परिवार के लोगों ने हालांकि बच्चे को बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पानी टंकी में डूबने से 6 साल की बच्ची की मौत
जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत डमली के उपप्रधान अशवनी कुमार नड्डा ने बताया कि चमनलाल अपनी पत्नी संग खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान वह खेलता हुआ गोविंदसागर के किनारे चला गया। बच्चे (Child) को पानी में जाते हुए वहां पर खेत जोत रहे ट्रैक्टर चालक ने देखा। जिस पर उसने शोर मचाया और वह तथा चमनलाल बच्चे को गोविंदसागर से बाहर निकालने के लिए दौड़े। उन्होंने बच्चे को बाहर निकाला और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
यमुना नदी में व्यक्ति के डूबने की आशंका, गोताखोरों ने चलाया सर्च अभियान
पांवटा साहिब। स्थानीय यमुना नदी में एक युवक में डूबने की आशंका के बाद पुलिस व गोताखोरों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। दरअसल, यमुना नदी में किसी व्यक्ति के डूबने की सूचना पुलिस को मिली थी। बताया जा रहा है कि किसी ने युवक को नदी में डूबते देखा। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से अज्ञात युवक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसडीएम विवेक महाजन भी मौका स्थल पर पहुंचे।
इस दौरान यमुना नदी के किनारे खड़े युवाओं ने बताया कि यमुना घाट के सामने वाले घाट पर एक व्यक्ति डूबता हुआ देखा गया है। इसके बाद एसडीएम विवेक महाजन ने गोताखोरों की टीम को युवक की ढूंढने के निर्देश दिए। गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। लगातार तीन घंटे सर्च ऑपरेशन करने के बाद भी अभी तक व्यक्ति का कुछ पता नहीं चला है। गोताखोरों द्वारा व्यक्ति की तलाश की जा रही है। डीएसपी बीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीम व गोताखोरों की टीम व्यक्ति की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक व्यक्ति का कुछ पता नहीं चला है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page