-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में बढ़ने लगा कोरोना, 58 बच्चों समेत 261 नए मामले आए सामने, 2 की गई जान
शिमला। हिमाचल (Himachal) में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 261 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें अकेले कांगड़ा जिला से 118 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में आज दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। हिमाचल में आज 61 संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। आज दिन तक हिमाचल में दो लाख 23 हजार 406 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। जिनमें से दो लाख 17 हजार 693 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज तक 3725 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान जा चुकी है। वहीं मौजूदा समय में हिमाचल में 1972 लोग कोरोना संक्रमण (Corona infection) का इलाज करवा रहे हैं। 27 सितंबर से प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुले हैं। तब से अब तक प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में 500 से अधिक विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से अब 285 मामले सक्रिय हैं। कांगड़ा जिले में 42 बच्चे , ऊना में 7 , शिमला में दो बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: IGMC में कोरोना की दस्तक, ENT और सर्जरी विभाग के चार डॉक्टर्स पॉजिटिव
किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज सबसे अधिक कांगड़ा जिला से 118 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह से हमीरपुर में 35, बिलासपुर में 16, मंडी में 25, ऊना में 43, शिमला (Shimla) में 15, कुल्लू में 4, सोलन में 4 और किन्नौर और सिरमौर में एक भी कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने नहीं आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा जिला से 10, मंडी से 16, ऊना से 3, हमीरपुर से 8, सोलन से 4, बिलासपुर के तीन कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

