-
Advertisement
हरिद्वार से शिमला आ रही एचआऱटीसी की बस पलटी, 25 लोग थे सवार
शिमला। एचआरटीसी की हरिद्वार से शिमला आ रही एक बस गुरुवार सुबह हरिपुर-मीनस मार्ग पर कोटा-क्वानू के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है। घटना की सूचना के बाद उत्तराखंड से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। सड़क के बीच बस के पलटते ही चीखों पुकार मच गई। इस बस में 25 लोग सवार थे
यह भी पढ़ें:हिमाचलः किन्नौर में बुरन पास में बर्फ के बीच दबे तीन ट्रैकर के शव निकाले
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की यह बस गुरुवार सुबह हरिद्वार से वापस शिमला की ओर आ रही थी कि हरिपुर-मीनस मार्ग पर कोटा-क्वानू के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस चालक सुनील कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम बोधना, चौपाल सहित परिचालक सुनील पुत्र सुरेश कुमार ग्राम मोहल कांगड़ा, नेपाली मूल की सपना देवी व सहारनपुर निवासी दिलशाद समेत 4 लोगों को हल्की चोटें आई है। नायब तहसीलदार चकराता केशवदत्त जोशी ने बताया बस में 25 लोग सवार थे। बताया जा रहा है ब्रेक फेल होने की वजह से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मौके पर पुलिस टीम मौजूद है और घायल को उपचार के लिए नजदीकी असप्ताल लेजाया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


