-
Advertisement
हिमाचल: दिवाली से पहले करना चाहते थे पैसा डबल, लाखों की नकदी के साथ दबोचे 20 जुआरी
नाहन। सिरमौर पुलिस ने जिला नाहन के हरिपुरधार बाजार में दो अलग-अलग जगह छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कुल 20 लोगों को जुआ खेलते (Gamble) रंगे हाथों दबोचा है और उनके खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट-1867 की धारा 3 व 4 के तहत मामले दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह के नेतृत्व में सिरमौर पुलिस (Sirmaur Police) की एसआईयू टीम ने पहला गिरोह हरिपुरधार बाजार में चौहान वेल्डिंग वर्कशॉप के पीछे एक कमरे में जुआ खेल रहा था, जिनमें 12 लोग शामिल थे। पुलिस ने इनसे 2,00,738 की नकदी व ताश के पत्ते कब्जे में लिए हैं। दूसरा गिरोह महासू कम्युनिकेशन नामक दूकान के पीछे वाले कमरे में जुआ खेलता पकड़ा गया, जिसमें कुल 8 लोग शामिल थे। इनसे भी एसआईयू टीम ने 52 ताश के पत्ते और 23,560 रुपये कब्जे में लिए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिजली उपकरणों की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
बता दें कि दीपावली (Diwali) के चलते पुलिस ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। पुलिस थाना क्षेत्र संगड़ाह में दो दिन के भीतर जुआ खेलते कुल 28 लोग पकड़े जा चुके हैं। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


