-
Advertisement
हिमाचल: 7वीं के छात्र ने नाबालिग को कर दिया गर्भवती, तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा
शिमला। हिमाचल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सातवीं के छात्र ने नाबालिग (Minor) से दुष्कर्म कर दिया है। हालांकि दुष्कर्म की जानकारी पीड़िता ने किसी को नहीं दी और यह मामला अपने ही दिल में दबाए रखा, लेकिन इसी बीच पीड़ित नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर उसे जब अस्पताल ले जाया गया, तो एक बड़ा खुलासा हुआ। डाक्टरों ने बताया कि नाबालिग गर्भवती है। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों के होश फाख्ता हो गए। मामला राजधानी शिमला से सामने आया है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल शर्मसार: कलयुगी पिता ने अपनी ही 13 साल की बेटी से कर डाला दुष्कर्म, फरार
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी शिमला (Shimla) के बालूगंज थाना में पीड़िता के परिजनों ने उनकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म (Rape) की शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत (Complaint) में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की अचानक तबीयत खराब होने लगी। जिसके चलते वह उसे अस्पताल ले गए। जहां जब चिकित्सकों ने उसकी जांच की तो पता चला की वह गर्भवती (Pregnant) है। परिजनों के पूछने पर नाबालिगा ने बताया सातवीं के छात्र (7th Class Student) पर उसके साथ दुष्कर्म करने की बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पीड़िता के माता पिता शिमला में मजदूरी करते हैं, जबकि आरोपित शिमला के एक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। बालूगंज थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

