-
Advertisement
DRDO में कई पदों पर निकली भर्ती,कैसे करें अप्लाई यहां पढ़ें
रक्षा अनुसंधान व विकास संस्थान (डीआरडीओ) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 116 पदों के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। इस भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2021 है।
इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जनकरियों हेतु आप Sarkari Result पर भी विजिट कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, डीआरडीओ ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस और ट्रेड अप्रेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थियों का चयन जरूरी शैक्षिक योग्यता के अंकों के हिसाब से होगा। मेरिट लिस्ट में आने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी रिक्रूटमेंट असेसमेंट सेंटर की वेबसाइट rac.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके एक नया पेज खुलेगा, जिस पर अभ्यर्थी खुद को रजिस्टर करा सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवेदन की एक कॉपी प्रिंट आउट या डाउनलोड कर लें। कुल अप्रेंटिस पदों की संख्या 116 हैं। जिनमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 50, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 40 और ट्रेड अप्रेंटिस के 26 पद शामिल हैं। डीआरडीओ ने 116 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2021 है।
For more detail visit Sarkari Result
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


