-
Advertisement
हिमाचल: सड़क क्रास कर रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, पीजीआई ले जाते रास्ते में तोड़ा दम
ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में सड़क पार कर रहा व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया। सड़क पार करते उसे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पहले ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन पीजीआई पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हादसा ऊना जिला के देहलां कस्बे में सामने आया है। मृतक व्यक्ति की पहचान गुलशन साह ;50द्ध पुत्र स्वण् नटाई साह निवासी कुल्ला खास दोगच्छी जिला पूर्णिया बिहार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मैहतपुर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: वैक्सीनेशन कैंप से लौट रहे डॉक्टर की खाई में गिरी कार, गई जान
मिली जानकारी के अनुसार ऊना विस क्षेत्र के तहत पड़ते देहलां गांव में एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गुलशन साह गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायल को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन घायल ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद एंबुलेंस चालक मृतक को वापस ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में ले आया। वहीं सूचना मिलते ही मैहतपुर पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल कमल कुमार पुलिस टीम के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना का जायजा लिया और उसके बाद अस्पताल पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए शव.गृह में भेजा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



